फिलफर्ट फॉर्म संस्था ने कलाकारों को दिया मंच : अजय यादव

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 जून 2023

फिलफोट फोरम सोलन” ऐसी संस्था है जो कला के माध्यम से प्रदेश व देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण एवं बढ़ावा देने के लिए विगत 37 वर्षों से सक्रिय रूप से निरन्तर कार्यरत है। फिलफोट फोरम सोलन पिछले 34 सालों से आखिल भारतीय नृत्य, नाटक, संगीत प्रतियोगिता ‘अभिनय’ का आयोजन कर रही है।

इस वर्ष फिलफोट फोरम संस्था द्वारा सोलन में 35वी नाटक और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन 6 जून से 10 जून तक किया गया है जिसमें देश के 15 राज्यों से 400 कलाकार भाग ले रहे है। इस उपलक्ष्य पर एडीसी अजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया की फिलफोर्ट संस्था द्वारा नाटक और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमे बाहरी राज्यों से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने पहुंचे है। एसडीसी ने फिलफोर्ट फॉर्म को बधाई दी और और कहा की उन्होंने कलाकारों को मंच दिया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news