बद्दी की एक निजी धागा फैक्ट्री में मजदूर और सिक्योरिटी गार्ड में विवाद, पुलिस के दो जवान हुए घायल

#खबर अभी अभी बद्दी ब्यूरो*

16 जुलाई 2024

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत एक निजी धागा फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड और मजदूरों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि मजदूरों ने हॉस्टल के बाहर इकट्ठे होकर हंगामा किया और इस बीच मजदूर और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा हो गया जिसके चलते पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस की टीम मौके पर जब बीच बचाब करने पहुंची तो मारपीट में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं फिलहाल पुलिस ने दोनों तरफ से क्रॉस केस दर्ज करके आगामी जाँच शुरू कर दी है हालांकि निजी धागा फैक्ट्री के एमडी का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया है।

इस बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक निजी धागा फैक्ट्री के मजदूर और सिक्योरिटी गार्ड के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और मजदूर  इकट्ठे होकर लेबर हॉस्टल में हंगामा कर रहे हैं जिसके चलते हैं पुलिस की टीम ज़ब बीच बचाब के लिए मौका पर पहुंची तो और बीच बचाव करने की कोशिश की तो इस बीच दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज कर दिया है और पुलिस ने आगामी जाँच शुरू कर दी है।

Share the news