
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 अप्रैल 2024
बद्दी की एक निजी फार्मा कंपनी द्वारा 29 वे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कुछ ही घंटों में 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर चंडीगढ़ के पीजीआई से डॉक्टरों की टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस बारे में जानकारी देते हुए निजी फार्मा कंपनी के मालिक सुमित सिंगला ने बताया कि वह साल में दो से तीन बार इस तरह के रक्तदान शिविरों का आयोजन करते हैं उन्होंने कहा कि उनके भाई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 29 वां रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया है उन्होंने कहा है कि रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है क्योंकि अगर व्यक्ति अपना रक्तदान करता है तो रक्तदान के कारण किसी न किसी व्यक्ति को जीवनदान मिलता है। उन्होंने देश के हर नागरिक को समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की है और कहा है कि व्यक्ति का 72 घंटे में रक्त बराबर हो जाता है।





