
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 मई 2023
बद्दी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
बद्दी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चक्का रोड बद्दी पर बिहार निवासी मुम्ताज आलम व नितेश कुमार के कब्जे से 19.26 ग्राम गांजा बरामद किया था।
पुलिस ने इन दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राकेश राय ने तीन दिन का रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





