बरोटीवाला के टिपरा में एक निजी दवा फैक्ट्री ने निकाले 40 से ज्यादा मजदूर, मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ लेबर ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

#खबर अभी अभी बद्दी ब्यूरो*

25 जुलाई 2024

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में मजदूरों का जमकर शोषण हो रहा है कभी मजदूरों को ट्रांसफर करने के नाम पर निकाला जा रहा है तो कभी फैक्ट्री में लोस दिखाकर मालिकों द्वारा अपनी मनमर्जी के चलते मजदूरों को बेरोजगार किया जा रहा है। इसी के चलते ताजा मामला बरोटीवाला के तहत टिपरा गांव में सामने आया है जहां पर एक निजी दवा कंपनी द्वारा मजदूरों को यह कहकर बाहर का रास्ता दिखा दिया कि कंपनी में कुछ कंस्ट्रक्शन का काम होना है और आपको 15 दिन का ब्रेक दिया जाता है लेकिन वह जब 15 दिन के ब्रेक के बाद कंपनी में गए तो वहां पर उनका गेट बंद कर दिया गया और इसी तरह मजबूर पिछले 8 माह से कंपनी के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं या फिर लेबर ऑफिसर के चक्कर काट रहे हैं।

मजदूरों ने कहा कि अब तो उन्हें खाने-पीने के भी लाले पड़ चुके हैं लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें काम पर वापस नहीं लिया जा रहा है उन्होंने कहा कि वह पिछले 8 महीने से लेबर ऑफिस मद इंसाफ के लिए आ रहे हैं लेकिन यहां पर भी तारीख पर तारीख दी जा रही है उन्होंने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही कंपनी प्रबंधन द्वारा या तो उन्हें वापस काम पर लिया या फिर उनका फूल एंड फाइनल हिसाब किया जाए। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह कंपनी के बाहर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे और अगर फिर भी कंपनी प्रबंधन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की तो वह भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे वहीं लेबर ऑफिसर बद्दी से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी पर हूं और लेबर इंस्पेक्टर बद्दी मामले को देख रहे हैं आगामी कार्रवाई चल रही है, लेबर कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है

Share the news