बर्फबारी और बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस, बर्फबारी से किसानो में जगी उम्मीद

#खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो*

1 फरवरी 2024

हिमाचल प्रदेश के उंचाईयों वाले स्थान पर बर्फबारी व निचले हिस्सों में बारिश से किसान बागबानों के चेहरों पर रौनक आई है । बीते कुछ महीनो से मौसम की बेरुखी के चलते तमाम बागवानी कार्य ठप हो कर रह गए थे, ना तो बाग बगीचों में तौलिए हो पा रहे थे और ना ही खाद डाल  पा रहे थे। पौधे रोपना भी बिना एनएमआई के संभव नहीं था।  ऐसे में फल पौधों को पर्याप्त चिलिंग आवर्ज न मिलने के कारण आने वाला समय किसानों के लिए विक्त होने का खतरा बना हुआ था। पौधों के सुप्त अवस्था के दौरान न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान की आवश्यकता होती है । अगर बर्फबारी हो तो ठंड बढ़ जाती है तभी यह संभव होता है।
बागवान रतन चंद ने बताया कि पिछली बरसात में काफी बारिश हुई। उसके बाद लगातार सूखा पड़ा और सुख के कारण जो बागवान है वे बहुत परेशान हो गए थे। ना तो तौलिए लिए बना पा रहे थे ना ही कटिंग कर पा रहे थे । जनवरी के आखिर में बर्फबारी हुई और इससे वह खुश है। इस खुशी में उन्होेने जश्न मनाया।
किरण नेगी ने बताया कि हमारे यहां पर कल रात से बारिश शुरू हुई और ऊपर चोटियों पर बर्फ गिर रही है। इससे वे बहुत खुश है। दो-तीन महीने बिना बारिश के बहुत दिक्कत हो गई थी।
डॉक्टर आर एस मिन्हास अध्यक्ष स्टोन फ्रूट ग्रोवर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने बताया कि बर्फ बारी और बारिश शुरू हुई है। यह बागवानों के लिए काफी फायदेमंद होगा। क्योंकि काफी समय से सूखा पड़ा हुआ था । अब नमी भी आएगी ।

#खबर अभी अभी रामपुर बुशहर ब्यूरो*

Share the news