बारिश से किसानों बागवानों के खिले चेहरे और लोगों को बढ़ती गर्मी से मिली राहत

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

9 मार्च 2023

जिला मंडी में लंबे अंतराल के बाद बुधवार को दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों बागवानों के चेहरे खिल उठे और लोगों को मार्च माह में बढ़ती गर्मी से राहत मिली। गर्मी की वजह से कुछ किसानों की गंदम, मटर आदि की फसलें सूखने के कगार पर थी। बारिश होने से उन्हें संजीवनी मिल गई। बारिश से किसान अब सेब के पौधों में यूरिया, कैल्शियम नाइट्रेट, यारामिला कांप्लेक्स खाद डालने में जुट गए। सूखे के कारण बागवान सेब के पौधों में नाइट्रोजन और पोटाश नहीं डाल पाये थे। डॉक्टर शरद गुप्ता का कहना है कि फलदार पौधों का जीवन लंबा होने के कारण उनमें पोषक तत्व के रुप में अच्छी फसल के लिए आवश्यक  तत्वों की उपलब्धता के लिए  जमीन में पर्याप्त नमी होना जरूरी है।

डॉक्टर शरद गुप्ता का यह भी कहना है कि यदि लंबे समय तक वातावरण में नमी बनी रहती है तो बागवान नमी की अवस्था में एच एम ओ का स्प्रे न करें। इस स्प्रे को करने का उपयुक्त समय ग्रीन टीप से लेकर टाईट कलक्टर तक है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

 

Share the news