बाहरा यूनिवर्सिटी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस

खबर अभी अभी ब्यूरो वाकनाघाट, सोलन
14 सितंबर,24

 

 

 

 

 

 

 

 

 “मुख्य अतिथि प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए “

शनिवार को बाहरा यूनिवर्सिटी में हिंदी दिवस का आयोजन साहित्यिक क्लब के द्वारा आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं जैसे निबंध लेखन, वक्तृत्व कला (डिक्लेमेशन), कविता पाठ प्रतियोगिता करवाई गई। सभी प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हिंदी भाषा की महत्ता को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

बाहरा यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रोफेसर राजीव भगत ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने न केवल छात्रों के प्रयासों की सराहना की बल्कि उन्हें हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

कार्यक्रम का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसमें साहित्यिक विशेषज्ञ शामिल थे। निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और हिंदी भाषा में उनकी गहरी समझ और रचनात्मकता की सराहना की। यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम को प्रकट करने का अवसर था, बल्कि उन्होंने अपने लेखन, वक्तृत्व और काव्य कौशल को प्रखर करने के लिए भी महत्वपूर्ण रहा।

Share the news