
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 जुलाई 2023
बहारा विश्वविद्यालय में सात दिवसीय फ़ैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम आज से शुरू हो गया।कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले कुलपति बाहरा विश्व विद्यालय डाक्टर किरण अरोड़ा को रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बाहरा विश्वविद्यालय की कुलपति डाक्टर किरण अरोड़ा ,रजिस्ट्रार विनीत कुमार, डीन अकेडमिक्स प्रोफ़ेसर श्रीपद मार्कण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फैकल्टी डेवलोपमेंट के चीफ़ कॉर्डिनेटर डाक्टर सुशील चौधरी ने सभी फ़ैकल्टी का स्वागत किया। उन्होंने सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम की विस्तृत रूप से जानकारी सबके समक्ष रखी की सात दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम की क्या रूप रेखा रहने वाली है और कौन कौन से रिसोर्स पर्सन इस कार्यक्रम में रहने वाले हैं।

सात दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रोफ़ेसर कुलविन्द्र सिंह पंजाबी विश्वविद्यालय पटयाला, प्रोफ़ेसर शिवनाथ घोष विभागाध्यक्ष साइकोलॉजी विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रोफ़ेसर रमेश कुमार चौहान राजनीतिक विज्ञान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, प्रोफ़ेसर ललित डडवाल लॉ विभाग हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, डाक्टर दिनेश पाठक वेस्ट इंडीज़ विश्वविद्यालय, अदिति दीवान , डाक्टर किरण अरोड़ा कुलपति बाहरा विश्वविद्यालय, प्रोफ़ेसर श्रीपद मार्कण्डेय डीन अकेडमिक्स बाहरा विश्वविद्यालय, प्रोफ़ेसर एस सी शर्मा , डाक्टर सुशील चौधरी परीक्षा नियंत्रक बाहरा विश्वविद्यालय, सुनील मलिक डायरेक्टर प्लेसमेंट बाहरा विश्वविद्यालय ये सब अलग-अलग विषयों पर इस सात दिनों के कार्यक्रम में रहने वाले हैं।

रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा की इस तरह के कार्यक्रम का समय-समय पर होंने चाहिये। उन्होंने कहा की एसे कार्यक्रम करने से हमारी ख़ुद की उन्नति होती है। यह भी कहा कि हमारे देश में बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से प्रत्येक तत्व मौजूद हैं। वह दर्शन, चिंतन, मनन, साहित्य, ज्ञान आज तमाम तत्वों का अन्वेषण और विवेचन स्वंय में उपलब्ध होता है।
कुलपति बाहरा विश्वविद्यालय डॉक्टर किरण अरोड़ा ने कहा कि अपनी भाषा के महत्व को समझें चाहे वह मराठी हो, तेलगु हो या अवधी भाषा हो। हमें भाषा के महत्व को जानना और समझना चाहिए, तभी सही अर्थों में विकास कर सकते हैं। उनका कहना था कि हमें अंग्रेजी से कोई समस्या नहीं है लेकिन भाषा का कोई विकल्प नहीं हो सकता है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





