बिना पानी के कनेक्शन दिए ही नंगल कलां में महिला को थमा दिया गया 3075 रुपये पानी का बिल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 मार्च 2023

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विधानसभा क्षेत्र हरोली की नगर पंचायत टाहलीवाल के गांव नंगल कलां एक महिला को बिना पानी का कनेक्शन दिए ही पानी का बिल थमा दिया गया। वार्ड-5 निवासी ऊषा देवी पत्नी स्वर्गीय हेमराज ने कहा कि घर में पानी का कनेक्शन नहीं लगा है, लेकिन जलशक्ति विभाग ने उसे 3075 रुपये का पानी का बिल थमा दिया। ऊषा देवी ने कहा कि करीब ढाई साल पहले उसने नलका लगाने के लिए आधार कार्ड और एक मांगपत्र दिया था। फरवरी के अंत में पानी का बिल जरूर आ गया। ऊषा देवी ने यह भी बताया है कि जब उसने जल शक्ति विभाग ने अधिकारियों से इस बारे में बात की तो कहा गया कि बिल आपको भरना ही पड़ेगा।

अधिकारियो ने उससे कनेक्शन काटने का आवेदन भी लिखवा लिया। ऊषा देवी ने कहा कि 10 वर्ष पहले उसके पति की मृत्यु हो गई है और वह मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसने कहा कि उसका लड़का कुछ समय से बीमार रहता है और वह यह बिल नहीं भरना चाहती है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news