बिलासपुर : बरमाणा में 94 ग्राम चरस के साथ मंडी का साथ युवक गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरमाणा थाना पुलिस ने एसीसी चौक के पास एक युवक को 94.23 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गश्त और नाकाबंदी के दौरान एसीसी चौक के रेन शेल्टर के पास एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 94.23 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान लवली कुमार पुत्र राजमल निवासी गांव हियून, डाकघर गियुन, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के रूप में हुई है।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ बरमाणा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share the news