
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
18 अक्तूबर 2024
भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर दूसरे चरण की कार्यशाला वीरवार को विशेष रुप से भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सेरी मंच में संपन्न हुई। कार्यशाला में प्रदेश भाजपा सचिव बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा का सदस्यता आंकड़ा 12 लाख हो गया है।
यह उपलब्धि भाजपा की मजबूत संगठन शक्ति और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि मंडी जिला में भाजपा कार्यकर्ताओं का सदस्यता अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। तय लक्ष्य से बढ़कर पार्टी की सदस्यता करवाएंगे और इतिहास दर्ज करेंगे।इस मौके पर मंडी भाजपा महिला मोर्चा महिलाओं ने लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई।





