बिहार से इन चेहरों का मंत्री बनना लगभाग तय पीएम मोदी ने चाय पर बुलाया आज लेंगे शपथ

ख़बर अभी अभी दिल्ली ब्यूरो

09 जून  2024

लोकसभा चुनाव 2024 में मिले जनादेश के बाद अब एनडीए की नयी सरकार केंद्र में बनने जा रही है. इस बार भाजपा को अकेले बहुमत नहीं मिला है जिसके बाद एनडीए के घटक दलों की भूमिका भी नयी सरकार चलाने में अहम रहेगी. प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण करने वाले हैं. आज शाम को राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पीएम पद की शपथ नरेंद्र मोदी लेंगे. जदयू के सांसद रामनाथ ठाकुर, मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, लोजपा (रामविलास) के नेता सह हाजीपुर से नवनिर्वाचित सांसद चिराग पासवान, हम पार्टी के संस्थापक सह गया से जीते सांसद जीतनराम मांझी, भाजपा नेता सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, मुजफ्फरपुर से जीते भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद राजभूषण निषाद, उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.बता दें कि इस बार भाजपा अकेले बहुमत में नहीं है. जदयू समेत अन्य घटक दलों की अहम भूमिका सरकार में होगी. आज शाम को कुछ मंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उसके बाद कैबिनेट का विस्तार बाद में किया जाएगा..

Share the news