#बीजेपी से टिकट न मिलने पर राकेश चौधरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

9 मई 2024

Dharamshala Rakesh Chaudhary announced will contest elections as an independent

विधानसभा चुनाव धर्मशाला से भाजपा की टिकट पर लड़ चुके राकेश चौधरी ने इस बार पार्टी से टिकट न मिलने पर उपचुनाव बतौर निर्दलीय लड़ने का एलान कर दिया है। उपचुनाव में सुधीर शर्मा को भाजपा से टिकट मिलने के बाद राकेश चौधरी भाजपा से नाराज चल रहे हैं।

उपचुनाव में राकेश चौधरी ने कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की थी, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने बुधवार को देवेंद्र सिंह जग्गी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब राकेश चौधरी ने कहा कि गुरुवार को धर्मशाला की जनता और समर्थकों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ेंगे।

Share the news