
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
4 मार्च 2023

बता दें कि बद्दी विश्वविद्यालय मै हाल ही में मीडिया द्वारा बिना तथ्यों के कुछ चैनलों में न्यूज़ लगा दी गई बद्दी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात को क्लियर किया जो पिछले कल बच्चों द्वारा विश्वविद्यालय आरोप लगाए गए हैं वह निरााधार हैं |रजिस्ट्रार ने कहा कि बद्दी विश्वविद्यालय में 2018-19 के शैक्षणिक सत्र से शुरू हुआ था तब आईएनसी के तहत ही बच्चों की शैक्षणिक एडमिशन हुई थी |
लेकिन हमें 2021 की इंस्पेक्शन में टेक्निकली कुछ दिक्कत आ गई जिससे आईएनसी ने हमें 2021 में बताया कि आपके पास हॉस्पिटल अटैचमेंट की कमी है विश्वविद्यालय ने सभी नियमों के अनुसार 40 किलोमीटर की परिधि में चंडीगढ़ और रोपड़ के अस्पतालों से अनुबंध किया जिसे कि आईएनसी ने कहा कि आपको केवल हिमाचल में ही 40 किलोमीटर की परिधि में हॉस्पिटल अटैचमेंट चाहिए होगी|
जिसके लिए आईएनसी ने 2018 19,,,20 और 2021 के सत्र के विद्यार्थियों को मान्यता विधिवत रखते हुए 4 12 2021 के बाद मान्यता रद्द कर दी जो कि 8 अप्रैल 2022 को प्रकाशित की गई विश्वविद्यालय ने 2022 कोई एडमिशन नहीं की विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले इन चार सत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रूप से चलाने के लिए आईएनसी अटल मेडिकल कॉलेज मंडी को इनके पेपर करवाने का अनुरोध किया जिसके फलस्वरूप प्रथम वर्ष की एप्लीकेशन और माइग्रेशन करके इनके एग्जाम अटल मेडिकल कॉलेज में कर लिए जो दूसरे तीसरे और चौथे वर्ष के छात्र हैं उनके एग्जाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय करेगा जहां से अटल मेडिकल कॉलेज बनने से पहले एचपीयू से ही यह एग्जाम कनेक्ट होते थे |
बद्दी विश्वविद्यालय की नर्सिंग कॉलेज की एचपीयू से एफीलिएशन हो चुकी है और माइग्रेशन के सारे पेपर्स इस विश्वविद्यालय से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में जमा हो चुके हैं आईएनसी की दिशा निर्देशों के अनुसार इन बच्चों की पढ़ाई बद्दी विश्वविद्यालय में होगी लेकिन एग्जाम एचपीयू करेगा इस विश्वविद्यालय से सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली गई हैं|
अब इनका एग्जाम एचपीयू कंडक्ट करेगा इन बच्चों के एग्जामिनेशन की देरी का कारण इंडियन नर्सिंग काउंसिल से देरी से सूचित करना और देरी से ही सारे प्रोसेस को इंटिमेट करना ही कारण रहा है मौजूदा हालात में 3 सत्र के एग्जाम एचपी यूनिवर्सिटी शिमला कनेक्ट करेगी और प्रथम वर्ष के छात्रों के एग्जाम अटल मेडिकल कॉलेज मंडी में जनवरी में आयोजित हो चुके हैं बद्दी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने कहा कि हमें खेद हैैै कि बिना तथ्यों आधार पर न्यूज़़ लगाना अति दुर्भाग्यपूर्णण है
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





