बेखौफ होकर सनसिटी रोड पर खाली किए जा रहे कचरे के ट्रैक्टर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 जुलाई 2023

Fearlessly emptying garbage tractors on Suncity Road
 बीबीएन में अवैध खनन और अवैध अतिक्रमण से हुई भयंकर तबाही के बाद भी पर्यावरण के दुश्मन बेखौफ होकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सनसिटी रोड पर बनी सरकारी कॉलोनी के सामने ही फैक्टरियों का वेस्ट मैटीरियल, प्लास्टिक, रबर आदि कचरा सड़क किनारे फेंका जा रहा है। इसी सड़क पर बीबीएनडीए के उच्च अधिकारियों के आवास है, वहीं इसके साथ लगती रिहायशी कॉलोनी सनसिटी है। उसके बावजूद यह अधिकारी संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने से गुरेज करते हैं।

यही नहीं यह पूरा क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे से लैस है और दो सौ मीटर की दूरी पर एसपी कार्यालय स्थित है। गिराए गए कचरे में अधिकतर मात्रा में वह मैटीरियल होता है जो न तो कबाड में बिकता है और न ही जलाया जा सकता है और उसको ठोस कचरा प्रबंधन में दिया जाना जरूरी है। इसके लिए दभोटा शिवालिक सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट सहित कुछ निजी वेंडर सरकार ने तय किए हैं जो कि इस कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करते हैं। उधर, हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल व महासचिव कालिदास शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते सरकार ने कड़े कदम नहीं उठाए तो वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली की तरह सबसे ज्यादा प्रदूषित क्षेत्र हिमाचल का बीबीएन ही होगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news