
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कृषि व पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार सोलन पहुंचे। सोलन पहुंचकर उन्होंने सब्जी मंडी सोलन सेब मंडी सोलन का औचक निरीक्षण किया और मंडी की स्थितियों को समझा और स्थितियों पर विचार विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए की हाल ही में हुई बेमौसम बारिश के कारण किसानों को जो भारी नुकसान हुआ है उसको लेकर सरकार मंथन कर रही है और किसानों को हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा राजस्व विभाग को एकत्र करने का आदेश दिया है।
राजस्व विभाग यह सर्वे करेगा कि किस किसान को कितना नुकसान हुआ है उसके बाद वह डांटा कृषि विभाग को भेजा जाएगा उसके उपरांत केंद्र सरकार में इस मुद्दे को रखा जाएगा । साथ ही उन्होंने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर भी बात कही है कि सरकार किसानों से 21 सौ रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीद की है और यदि कोई व्यापारी किसानों से इससे अधिक मूल्य पर गेहूं खरीदती है तो किसान बेझिझक होकर उस व्यापारिक हो गेहूं बेच सकता है ।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





