#बैजनाथ में केयु हाइड्रो प्रोजेक्ट में पानी की पाइप फटने से दुकानों और फसलों को हुआ नुक्सान, विधायक किशोरी लाल ने लिया जायजा

#खबर अभी अभी बैजनाथ ब्यूरो*

15 मई 2024

आज बैजनाथ विधानसभा के अति दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में केयु हाइड्रो प्रोजेक्ट में पानी की पाइप फटने के कारण मुल्थान बाजार की दुकानों में एवं मकानों में भारी नुकसान देखने को मिला है। इस मौके पर पानी से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक किशोरी लाल मौके पर पहुंचे।

विभाग से संबंधित अधिकारियों को नुकसान व पाइप लाइन को सही करने के दिशा निर्देश दिए।वहीं किशोरी लाल ने कहा की लोगों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। और बहा पर बनी दुकानों और मकानों के अंदर भी भारी मात्रा में नुकसान देखने को मिल रहा है विधायक किशोरी लाल ने कहा की जो लोग इसमें गलत पाए जाएगें ऐसे लोगों पर सरकार कड़ी कार्रवाई अम्ल में लाएगी।

Share the news