#ब्लॉक दिवस में  ना ही  पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार, एक-दूसरे का हालचाल जान चलते बने अन्य अधिकारी*

#ब्लॉक दिवस में  ना ही  पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार, एक-दूसरे का हालचाल जान चलते बने अन्य अधिकारी*

hiranagar news,block day
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 अक्टूबर 2022

हीरानगर। ब्लॉक दिवस में न तो एसडीएम, तहसीलदार पहुंचे और न ही कोई फरियादी पहुंचा। यहां आए अन्य विभागों के अधिकारी भी कुछ देर आपस में बातचीत कर अपने-अपने कार्यालयों को लौट गए। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम हुआ। इसमें एसडीएम और तहसीलदार को पहुंचना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। हालांकि अन्य विभागों के अधिकारी साढ़े ग्यारह बजे यहां पहुंच गए थे। करीब आधा घंटा इंतजार के बाद भी जब कोई फरियादी समस्या लेकर नहीं आया तो अधिकारी भी एक-दूसरे का हालचाल पूछ बाय-बाय कहकर चलते बने।

इस कार्यक्रम में आम लोगों की रुचि घटने का एक कारण यह भी है कि ज्यादातर कार्यक्रमों में उपमंडल स्तर के बड़े अधिकारी गैरहाजिर रहते हैं। लोगों का कहना है कि एसडीएम या तहसीलदार ही मौजूद नहीं होगा तो वे समस्या किसके समक्ष रखेंगे।

इससे पहले भी तीन अगस्त को इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि समस्याएं लेकर यहां पहुंचे थे, लेकिन कोई उच्च अधिकारी न पहुंचने पर उन्हें काफी निराश होना पड़ा। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपना रोष भी व्यक्त किया था। कार्यक्रम में न पहुंचने का कारण पूछने पर एसडीएम ने कहा था कि वह छुट्टी पर हैं और तहसीलदार को कार्यक्रम में मौजूद रहने के लिए कहा गया था।
एक बार फिर इस बुधवार को भी ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में दोनों बड़े अधिकारियों में से कोई भी नहीं पहुंचा। इससे कोई भी पंचायत प्रतिनिधि या अन्य व्यक्ति समस्या लेकर नहीं आया। इस संदर्भ में एसडीएम को तीन बार मोबाइल पर संर्पक किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Share the news