#भाई दूज के दिन बहने क्यों लगाती है तिलक*

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

26 अक्टूबर 2022

.आज भाई दूज का पर्व है आज के दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। बहनें कभी देवी, मां और एक सच्चे दोस्त की तरह अपने भाइयों के सुख दुख में शामिल होकर एक चट्टान की तरह खड़े होकर भाई के दुख को खुद के ऊपर सह लेती हैं। प्राचीन काल से यह परंपरा चली आ रही है कि भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि के लिए तिलक लगाती हैं.

.कहते हैं कि कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन जो बहन अपने भाई के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाती हैं, उनके भाई को सभी सुखों की प्राप्ति होती है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज के दिन जो भाई अपनी बहन के घर जाकर तिलक करवाता है और भोजन करता है, उसकी अकाल मृत्यु नहीं होती|

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

Share the news