
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मई 2024
सोलन के साथ लगती पंचायत सलोगड़ा में वीरवार रात और शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा रेडी फड़ी एवं झुकी झोपड़ी वालों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी रेडी फड़ी एवं झुंगी झोपड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेवा फिरोज ने शिरकत की उनके साथ भारतीय जनता पार्टी रेडी फड़ी एवं झुंगी झोपड़ी के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती भी उपस्थित रहे ।
जहां उन्होंने रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याओं को सुना गया और और उन्हें उनकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन भी दिया गया इस विषय पर जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी रेडी फड़ी एवं झुगी झोपड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेवा फिरोज ने बताया वह आज सोलन के दौरे पर है जहां उन्होंने रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याओं को सुना साथ ही उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने यह तय किया है कि अब कोई भी व्यक्ति झूंगी में नहीं रहेगा उन्हें आवास देने का काम किया जाएगा।
जानकारी देती हुई भाजपा के रेडी फड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक तरसेम भारती ने बताया कि मोदी सरकार का लक्ष्य है कि 2019 तक कोई भी बिना छत के ना रहे साथ ही जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रेडी पड़ी व झूँगी झोपड़ी के लिए अभी तक 20000 का लोन दिया जा रहा था लेकिन अब यह बढ़कर 50000 हो गया है और आने वाले समय में एक लाख किया जाएगा जिससे रेडी पड़ी वह झुग्गी झोपड़ी को रोजगार के साथ-साथ छत भी मिलसके।





