भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन द्वारा “शक्ति वंदन” कार्यक्रम का सफल आयोजन

                                “शक्ति वंदन” कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद महिलाएं मुख्य अतिथि के साथ सामूहिक चित्र में “

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

27, जनवरी,24

भाजपा ज़िला सोलन महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को “शक्ति वंदन” कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित  कर किया गया .इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सोलन ज़िला महिला मोर्चा की अध्यक्षा एवं कार्यक्रम की ज़िला संयोजिका इंदु ठाकुर ने किया, महिला मोर्चा जिला की महामंत्री उर्मिल सिंह द्वारा मंच संचालन किया गया .इस कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा एवं पूर्व में महिला मोर्चा की अध्यक्षा तथा शक्ति वंदन की प्रदेश संयोजिका रशिमधर सूद उपस्थित रही। इनके साथ सोलन ज़िला की प्रभारी अनिता वर्मा, कार्यक्रम के ज़िला प्रभारी तथा भाजपा के ज़िला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा तथा पूर्व में महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्षा शकुन्तला शर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा सचिव सुषमा शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी बाला, महिला मोर्चा ज़िला महामंत्री प्रियंका अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रिया शर्मा महिला मोर्चा, सोलन मंडल सचिव सीमा कश्यप, मीना सिंह शिमला संसदीय क्षेत्र आईटी संयोजिका शालिनी तथा सह-संयोजिका मनीषा चौहान, भाजपा किसान मोर्चा ज़िला महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, भाजपा मण्डल सोलन महामंत्री अभिषेक ठाकुर, भाजपा ज़िला आईटी सह-संयोजक अरुष गुप्ता , भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त इस कार्यशाला में सोलन नगर निगम की उप-महापौर मीरा आनंद, पूर्व में ज़िला परिषद की चेयरमैन कुमारी शीला, सोलन ज़िला महिला मोर्चा की पाँचों मण्डलों की अध्यक्षा तथा महामंत्री, ज़िला व मण्डलों की अन्य पदाधिकारी बहनें उपस्थित रहीं। आज की इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा शक्ति वंदन अभियान की सभी मण्डलों में कार्यशाला करवाने हेतु प्ररित किया गया।

Share the news