
#भानु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘कोई मतदाता न छूटे’ एवं शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश कार्यक्रम चलाया जा रहा है। *
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
18 अक्टूबर 2022
रिटर्निंग अधिकारी 63- शिमला शहरी भानु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘कोई मतदाता न छूटे’ एवं शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश में विधानसभा 63-शिमला शहरी में “सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता” (स्वीप) कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 63- शिमला शहरी निर्वाचन क्षेत्र में आज राजकीय उच्च पाठशाला भराड़ी में निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्यों, विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षु अध्यापकों को कार्यक्रम की आवश्यकता और महत्व के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र युवा मतदाता को सूची में सम्मिलित करने के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करना कार्यक्रम का ध्येय है।
विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन की जानकारी दी गई। 12 नवंबर 2022 को होने वाले चुनाव में सभी विद्यार्थी अपने परिवार व पड़ोसी मतदान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई।
शहर के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन कर निर्वाचन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर स्वीप नोडल अधिकारी पदम देव, विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहा।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*







