भोजिया डेंटल कॉलेज ने मनाया दीक्षांत समारोह आयोजित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मार्च 2023

दून विधानसभा क्षेत्र के  भोजिया डेंटल कॉलेज में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चैधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि एवं विशेष अतिथि ने विद्यार्थियों को बीडीएस एवं एमडीएस की डिग्रियां वितरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। इस मौके पर 71 बीडीएस एवं 28 एमडीएस की डिग्रियां बांटी गई।
संजय अवस्थी ने कहा के अच्छे विद्यार्थी हमेशा एक अच्छे संस्थान से जाने जाते है और भोजिया डेंटल कॉलेज अच्छी शिक्षा प्रदान करने पर खरा उतरता है। उन्होंने विद्यार्थियों का आहवान किया कि कोई भी लक्ष्य आस्था, संयम और विश्वास के साथ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बेहतर लक्ष्य बनाकर रूचि के साथ पढ़ने से ही उज्जवल भविष्य बनाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं।
संजय अवस्थी ने कहा कि भोजिया डेंटल कॉलेज हिमाचल का अच्छे संस्थानों में से एक संस्थान है। इस संस्थान के बच्चों ने खेल जगत के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य किए हैं।
कार्यक्रम के बाद मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने बद्दी स्थित ड्रग परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि ड्रग परीक्षण प्रयोगशाला में शीघ्र ही तकनीकी उपकरण स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समयावधि में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्य संसदीय सचिव  राम कुमार ने भोजिया डेंटल कॉलेज के विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहनीय बताया एवं कॉलेज के प्रबंधन समिति को सफल आयोजन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, हमे इससे स्वयं तो बचना ही चाहिए अपितु दूसरों को भी इसकी कुरितियों के बारे में जागरूक करके नशे से बचना चाहिए।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. तरुण कालरा ने कॉलेज की गतिविधियों से अवगत करवाया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान काॅलेज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news