
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 अक्टूबर 2022
# मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय में मंगलवार को 225 पदों के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे मात्र 75 युवा*

जिला रोजगार कार्यालय में मंगलवार को 225 पदों के लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए गए। हालांकि बारिश होने के कारण केवल 75 उम्मीदवार पहुंच पाए। जिनमें से 29 युवाओं को नौकरी मिल पाई है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की चार नामी निजी कंपनियों ने सुबह 10 बजे से कार्यालय की सबसे ऊपरी मंजिल में युवाओं के साक्षात्कार लेने शुरू किए।
मगर संख्या कम होने के कारण यहां लगाई कुर्सियां खाली पड़ रही गई। उधर, जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने बताया कि मंगलवार का 225 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू हुए। इनमें 75 उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें 29 युवाओं को पलेसमेंट मिल गई है। बारिश होने के कारण इंटव्यू में युवाओं की संख्या कम देखी गई।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





