
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
24 अक्तूबर 2024
हिमालयन दिव्यांग कल्याण संस्था की मासिक बैठक जिला प्रधान हेमलता पठानिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला भर से आये दिव्यांगों ने भाग लिया तथा निम्न प्रस्ताव पारित किये। एलिम्को संस्था द्वारा पिछले वर्ष दिव्यांगों के लिये कृत्रिम अंग का कैम्प लगाया गया था तथा उन्होंने दिव्योंगे के नाप भी लिये थे लेकिन दिव्यांगों को कृत्रिम अंग नहीं मिले हैं। दिव्यांग इंतजार कर रहे है कि हमें कब हमारे कृत्रिम अंग मिलेंगे। ए०डी०सी० महोदय ने दो महीने बाद मिलने को बोला था लेकिन एक साल होने को आया है अभी तक नहीं मिले हैं। तीन अक्तूबर को दिव्यांग कल्याण समिति की बैठक उपायुक्त महोदय के अध्यक्षता में हुई थी।
इसंस्था का जो प्रमुख मुद्दा स्कूल का था जिस के लिए NOC भी मिल गई है तथा एस्टीमेट बना कर भी दे दिया गया है लेकिन अभी तक बजट का प्रवधान नहीं हुआ है। त्रैमासिक बैठक में इसके ऊपर चर्चा नहीं हुई तथा जिला कल्याण विभाग ही बाहर कर दिया गया तथा कोई चर्चा नहीं हुई। इस मुद्दे को एजेंडा से संस्था मांग करती है कि पंचायतों को आदेश दिये जायें कि सभी दिव्यांगों के घर के आगे स्ट्रीट लाईट लगवाई जाये। प्रस्ताव दिव्यांगों के बहुत सारे मामले डी० सी० महोदय व जिला कल्याण को जाते हैं लेकिन उनका निपटारा समय से नहीं होता है। कई वर्षों तक उनके मामले लंबित पड़े रहते हैं। संस्था चाहती है कि हमारे मामले प्राथमिकता के आधार पर समय से निपटाये जायें।





