
मंडी,
जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंडी ने आज यहां सूचित किया है कि विभाग द्वारा जिला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर एवं पैट्रोल पम्पों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।
यहां जारी एक वक्तव्य में उन्होंने बताया कि जिला में 24 गैस एजेन्सियां हैं जिनके पास 14.2 कि०ग्रा० के 3630 घरेलू गैस सिलेण्डर व 19 कि०ग्रा० के 409 व्यावसायिक गैस सिलेण्डर उपलब्ध हैं। जिला में 84 पैट्रोल पम्प कार्यरत हैं जिनके पास 7,79,218 लीटर पैट्रोल व डीजल 9,77,585 लीटर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि जिला में रसोई गैस व पैट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कोई भी उपभोक्ता सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार बुकिंग करवाकर गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सकते हैं। विभाग द्वारा इसकी नियमित रूप से निगरानी की जा रही है और जहां कहीं भी कमी आ रही है, वहां समयबद्ध व सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।





