मंडी जिले के राहला में कार खाई में गिरी, दो की मौत

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

1 मई 2023

Car fell into a ditch at Rahla in Mandi district, two died

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कटौला रोड पर रोपा-राहला में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है। लेकिन इसकी जानकारी सोमवार सुबह मिली। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मंदिर की तरफ जा रहे लोगों सबसे पहले हादसे का पता चला और इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई की। हादसे में रमेश कुमार निवासी तारेल जिला मंडी की मौत हो गई।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news