
जिला मंडी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना औट के तहत नियमित चेकिंग के दौरान कुल्लू जिले के भूमि सिंह नामक व्यक्ति के कब्जे से 1.890 किलोग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।





