मंडी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभागार मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी में हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम राय ने किया।

कार्यक्रम में राजकीय नर्सिंग स्कूल मंडी की छात्राओं और महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में अलिशा ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में दीपिका ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Share the news