मंडी में फटा बादल, एनडीआरएफ ने फंसे हुए 51 लोगों को किया रेसक्यू

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 अगस्त 2023

जिला मंडी की ग्राम पंचायत खोलानाल, हणोगी माता मंदिर जिला मंडी में बादल फटा जिसमे 14वीं बटालियन एनडीआरएफ द्वारा फंसे हुए 51 लोगों को बचाया गया।

एसडीएम बाली को चौकी जिला मंडी से जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम पंचायत खोलानाल, हणोगी माता मंदिर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के पास बादल फटने की घटना हुई है और इस घटना में 300 लोग फंसे हुए हैं।

एनडीआरएफ टीम ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और सेराज भवन कुल्लू से घटना स्थल की ओर रवाना हो गई। भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर सड़क अवरुद्ध हो गई, एनडीआरएफ की टीम हनोगी से पैदल ही घटना स्थल ग्राम-खोलानाला, जिला-मंडी (लगभग 15 किमी दूरी) तक पहुंची।

जैसे ही टीम ने घटना स्थल की ओर लगभग 08 किमी की दूरी तय की और पाया कि वहां बादल फटने से लोग (पुरुष-16, महिला-20, बच्चे-15, टीटीएल-51) फंसे हुए थे। टीम ने कड़ी मेहनत से उन्हें बचाया और एनडीआरएफ की उप टीम के साथ हनोगी गांव में स्थानांतरित कर दिया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news