मंडी में विभिन्न संगठनों द्वारा नफरत विरोधी सद्भावना और भाईचारे का संदेश देने के लिए निकाली गई रैली

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

9 अक्तूबर 2024

मंडी शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा सांप्रदायिक और नफरत विरोधी सद्भावना और भाईचारे का संदेश देने के लिए रैली निकाली और नारेबाजी की गई इस प्रदर्शन के दौरान भारत के है चार सिपाही हिंदू मुस्लिम सिख इसाई के नारे लगे इससे पहले विश्वकर्म हॉल में सांप्रदायिकता और नफरत विरोधी सद्भावना और भाईचारा अधिवेशन का आयोजन भी किया गया।

इस अधिवेशन में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखें सभी वक्ताओं ने प्रदेश और मंडी शहर में फैलाई जा रही सांप्रदायिकता के विरुद्ध आवाज उठाई और कहां की मंडी शहर हमेशा ही भाईचारे के लिए जाना जाता है और जो भी भाईचारा खत्म करना चाहती है वे राजनीतिक इच्छा दृष्टि से इस प्रकार के कृत्य कर रहे हैं।

Share the news