
मंडी: मंडी शहर में आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष रूट प्लान और प्रतिबंध लागू किए हैं। आम जनता से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा पूर्व योजना बनाएं और यातायात पुलिस का सहयोग करें।
🚌 बसों की Dropping व्यवस्था
1. बिलासपुर–सुंदरनगर मार्ग से आने वाली बसें:
चक्कर से होटल वैली व्यू होकर पड्डल मैदान के पास यात्रियों को उतारा जाएगा। इसके बाद बसें बिंद्रावणी की ओर बढ़कर मलोरी सुरंग के आगे फोरलेन पर पार्क होंगी।
2. कुल्लू–मनाली/पंडोह से आने वाली बसें:
आईएसबीटी मंडी के पास यात्रियों को उतारेंगी। बसें पुलघराट–सब्जी मंडी–मलोरी सुरंग होकर बिंद्रावणी की ओर पार्किंग में जाएंगी।
3. जोगिंदरनगर/पधर मार्ग से आने वाली बसें:
यात्रियों को आईएसबीटी के पास उतारकर बसें विक्टोरिया ब्रिज के समीप रिवर बेड में पार्क की जाएंगी।
🚍 बसों की Pickup व्यवस्था
1. बिलासपुर–सुंदरनगर की ओर जाने वाली बसें:
यात्रियों को पुलघराट (लगभग 1.5 किमी) से उठाया जाएगा।
मार्ग: पुराना एनएच–गुटकर–सब्जी मंडी–मलोड़ी लिंक रोड।
2. कुल्लू/पंडोह की ओर जाने वाली बसें:
यात्रियों की पिकअप भ्यूली (लगभग 850 मीटर) से होगी।
मार्ग: भ्यूली–सौलीखड्ड–बिंद्रावणी रोड।
3. जोगिंदरनगर/पधर मार्ग:
यात्रियों को विक्टोरिया ब्रिज के पास रिवर बेड (लगभग 1 किमी) से उठाया जाएगा।
✔️ पुलिस की अपील
यातायात पुलिस ने जनता से नियमों का पालन करने और अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि आवाजाही सुचारु बनी रहे।
— मंडी पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस





