
राज्य निर्वाचन विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 136 आदर्श मतदान केंद्र बनाए हैं।। इन केंद्रों में मतदाताओं लिए रेड कारपेट बिछाया जाएगा।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
02 नवंबर 2022
आदर्श मतदान केंद्रों में प्राथमिक उपचार की सुविधा के साथ-साथ अब वोट डालने के लिए आने वाली महिलाओं के शिशुओं की देखभाल के लिए क्रेच की सुविधा भी होगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 136 आदर्श मतदान केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों में मतदाताओं लिए रेड कारपेट बिछाया जाएगा।
पुष्प भेंट कर मतदाताओं का स्वागत किया जाएगा। वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे मतदाताओं के लिए केंद्र में बैठने की व्यवस्था भी होगी।
डीसी ने किया रशोल मतदान केंद्र का निरीक्षण आठ किलोमीटर की दूर पैदल की तय
वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने पार्वती घाटी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत छलाल के दूरदराज मतदान केंद्र रशोल का निरीक्षण किया। करीब आठ किलोमीटर पैदल चलने के बाद उपायुक्त सहित अन्य अधिकारी इस मतदान केंद्र तक पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र पर आयोग के दिशा निर्देशानुसार उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी हासिल की।





