#मनसार में एक व्यक्ति ने लेंटर डालने के लिए इस्तेमाल किए सीमेंट के सरकारी बैग

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 जलाई 2023

सोलन जिले के सलोगडा पंचायत के अंतर्गत मनसार गांव में एक मामला सामने आया है जिसमें प्रताप सिंह नामक एक व्यक्ति द्वारा अपने घर का लेंटर डालने के लिए सरकारी सीमेट का इस्तेमाल किया गया है आपको बता दे की उन्होंने 28 बैग सीमेंट का इस्तेमाल कर लिया है। और 10 सीमेंट के बैग भरे हुए है। सूचना मिलते ही विजिलेंस इंस्पेक्टर विजय धीमान और सुनीता ठाकुर मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए विजिलेंस इंस्पेक्टर विजय धीमान ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मनसार गांव पहुंचे वहां पर सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल प्रताप सिंह द्वारा अपने घर का लेंटर डालने के लिए किया जा रहा था जिसमें से उन्होंने 28 बैग इस्तेमाल कर लिए थे उन्होंने बताया कि यह सीमेंट कहां का है इसकी जांच की जा रही है। और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जानकारी देते हुए प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने मार्ग अवरुद्ध होने के चलते जान पहचान के एक व्यक्ति से सीमेंट लिया था उनका कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news