महाविद्यालय में आ रही समस्याओं और विभिन्न माँगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया

कुल्लू-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा गुरुवारा को कुल्लू महाविद्यालय में आ रही समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने माँग रखी कि नव भवन का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए।कुल्लू महाविद्यालय में ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाना चाहिए।
मुख्य माँगे:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने माँग रखी कि महाविद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाये।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की सबसे बड़ी माँग यह है कि कुल्लू महाविद्यालय में M.कॉम व M.SC को लाया जाए।कुल्लू महाविद्यालय के *भवन निर्माण* का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो।गर्ल्स कॉमन रूम को उपयोग में लाया जाएं।
महाविद्यालय में सफ़ाई समय-समय पर होनी चाहिए।
⁠जल व्यवस्था को सुधारा जाएँ/पानी की टंकी एवं कूलरों की सफ़ाई की जाए। ⁠महाविद्यालय में ऑडिटोरियम का निर्माण हो। वहीं प्राचार्य राकेश राणा ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए कहा कि महाविद्यालय की हर समस्याओं का समाधान किया जाएंगा और विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान रखते हुए इन माँगो पर शीघ्र सकारात्मक कार्यबाही की जाएगी।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट…

Share the news