महिला मोर्चा जिला सिरमौर द्वारा शक्ति वंदन कार्यशाला का सफल आयोजन

खबर अभी अभी ब्यूरो नाहन
06 फरवरी,24
नाहन में जिला सिरमौर महिला मोर्चा की नाहन के सर्किट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्वलित कर किया गया जिसमें शक्ति वंदन की कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्षा सीमा कन्याल ने की । इसमें मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल जी रहे तथा प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष एवं शक्ति वंदन कार्यक्रम की प्रदेश संयोजिका रश्मि धर सूद मुख्य अतिथि रही एवं जिला सिरमौर की प्रभारी व प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्षा शकुन्तला शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं इस बैठक में पच्छाद विधानसभा की विधायक मति रीना कश्यप, जिलाध्यक्ष सिरमौर विनय कुमार गर्ग , मधु बिंदल तथा जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं पांचों मंडलों की अध्यक्षा तथा महामंत्री , नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर,बी डी सी की अध्यक्ष अनिता भी उपस्थित रहेे। 

Share the news