
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 जून 2023
माता चिंतपूर्णी के दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे दिनभर दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वीकेंड पर अकसर श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो जाती है।
वहीं रविवार के दिन अच्छी भीड़ रहने की उम्मीद है। शनिवार शाम तक करीब 12,000 श्रद्धालु मां के दरबार में शीश नवा चुके थे। मंदिर अधिकारी बलवंत पटियाल ने बताया शनिवार को श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। रविवार को भी अच्छी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





