
माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष (द्वितीय सेमेस्टर) की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। Atal Medical & Research University द्वारा बीएससी नर्सिंग के विभिन्न वर्षों के घोषित परिणामों में कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है।
कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है, जिससे संस्थान में हर्ष का माहौल है। विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) के परिणाम में कॉलेज स्तर पर आस्था (पुत्री विमलेश चंद) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रेणुका (पुत्री देवराज) ने द्वितीय स्थान तथा अंकिता (पुत्री चतर सिंह) ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त अदिति (पुत्री अरुण सिंह) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Mata Padmavati Educational Society के अध्यक्ष अनिल जैन एवं सेक्रेटरी सचिन ने छात्राओं को बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय कॉलेज की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस तथा समस्त स्टाफ को दिया।
कॉलेज सेक्रेटरी सचिन ने बताया कि माता पद्मावती कॉलेज की छात्राएं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं प्रदान कर न केवल कॉलेज बल्कि सिरमौर जिला का भी नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।






