मीडिया में प्रकाशित खबर का दिखा असर, हरकत में आया प्रशासन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

2 जून 2023

बीते दिनों हुई बारिश से सोलन जिला के सलोगड़ा में बारिश का पानी सड़कों पर एकत्रित हो गया था जिस कारण गाड़ीयां सड़को पर मौजूद पानी में ही फस गई थी वहीं एनएचआई के कार्यों पर भी सवाल उठने शुरू हो गए थे। एनएचआई द्वारा सड़को को बनाने का कार्य तो करवाया जा रहा है लेकिन पानी की निकासी के लिए कोई भी स्थान नहीं बनाया गया है जिससे बारिश का पानी सड़कों पर ही एकत्रित हो जाता है।

खबर अभी अभी ने एनएचआई द्वारा की जा रही लापरवाही के इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और एनएचआई द्वारा अब सड़कों पर बारिश का पानी एकत्रित ना हो इसके लिए नालियां बनाई जा रही है। जिसका कार्य जोरों शोरों से चला हुआ है। जिससे बारिश का पानी सड़कों पर एकत्रित ना होकर नालियों के द्वारा पानी की निकासी हो सके। वही दूसरी ओर सलोगड़ा में कई निजी दुकानों द्वारा बोर्ड भी लगाए गए थे जिनको अब निर्माणाधीन ऐरिफ कंपनी द्वारा हटा दिया गया है

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news