# मीडिया में लगी खबरों के बाद जागी नगर निगम पुराने बस स्टैंड के समीप बनी नाली को करवाया साफ |

खबर अभी अभी ब्यूरो

28  जून 2023

सोलन शहर के ओल्ड बस स्टैंड के समीप बनी नाली पिछले दिनों दयनीय हालत में थी नाली का गंदा पानी नाली के ऊपर और सड़क पर बह रहा था ऑटो चालकों और ऑटो यूनियन के प्रधान द्वारा इस बारे में निगम को कई बार अवगत करवाने के बाद आज निगम नीद से जागी है निगम ने आज ओल्ड बस स्टैंड के समीप ऑटो स्टैंड के पास बनी नाली को साफ करवा दिया है।

ऑटो चालकों का कहना है कि नगर निगम ने नाली का कार्य तो करवा दिया है परंतु यह सिर्फ खानापूर्ति है बार-बार नाली ब्लॉक हो जाती है निगम को इसका परमानेंट सॉल्यूशन निकालना चाहिए साथ ही ऑटो चालकों का कहना है कि नगर निगम को नाली के साथ ऑटो स्टैंड की METALING  भी करवानी चाहिए ऑटो चालकों को बेहतर सुविधा मिल सके।

वहीं समाजसेवी मुकेश गुप्ता का कहना है कि ऑटो चालकों द्वारा नाली की दयनीय स्थिति के बारे में नगर निगम को कई बार अवगत करवा दिया गया था परंतु डेढ़ साल बाद निगम नींद से जागी है उसके बाद भी कार्य सिर्फ खानापूर्ति के लिए किया गया है निगम को ड्रेनेज की व्यवस्था को सही करना चाहिए ताकि शहर में गंदगी का आलम ना दिखाई दे। और शहर साफ ओर स्वच्छ बना रहे

खबर अभी अभी ब्यूरो

Share the news