#मुरादाबाद में हैरान कर देने वाला मामला, पाकिस्तानी महिला बनी इंडिया में वोटर*

pakistani woman became voter in india

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 14 नवंबर 2022

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाओगे। यहां वोटर लिस्ट में एक पाकिस्तानी महिला का नाम आया है, जिसके बाद सरकारी महकमें में हड़कंप मच गया। जब अधिकारियों से इसके बारे में पूछा गया तो व गलती सुधारने की बात कह रहे हैं।

जानकारी मुताबिक सबा परवीन नाम की महिला का 23 सितंबर 2005 को नदीम अहमद के साथ निकाह हुआ था। जिसके बाद से महिला लॉन्ग-टर्म वीजा पर यूपी के मुरादाबाद में रह रही है। साल 2017 में जब नगर पंचायत के चुनाव हुए तो उस समय वोटर लिस्ट में सबा का नाम शामिल हो गया। नियमानुसार ऐसा होना नहीं चाहिए लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते वो भारतीय मतदाता बन गईं।

आपको बता दें कि अब जब यह मामला प्रकाश में आया और इसने तूल पकड़ा तो विभाग में हड़कंप मच गया। पता लगने पर अधिकारियों ने आनन-फानन में इसकी जांच की। जांच के बाद पाकिस्तानी महिला का नाम तुरंत वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। वहीं इस मामले में डीएम का कहना है कि इस बड़ी गड़बड़ी के दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मामले को गंभीरता से लिया गया है।

Share the news