मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन की छात्राओं का एआईआईएमएस में बतौर नर्सिंग ऑफिसर हुआ चयन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

27 जुलाई 2023

मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन की  छात्राओं का  एआईआईएमएस में बतौर नर्सिंग ऑफिसर चयन हुआ है चयनित  छात्राएं देश में अपनी नर्सिंग  सेवाएं देगी मृदुल गुप्ता डॉटर ऑफ दिनेश कुमार गुप्ता कुनिहार रैंक 131,  हेमलता डॉटर ऑफ तुलाराम सुन्नी शिमला रैंक 535,  अमीषा डॉटर ऑफ भारत किन्नौर रैंक 1849।

मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का हर वर्ष एआईआईएमएस  तथा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से दर्जनों छात्राओं का चयन होता है इससे पहले भी मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं विदेश में भी अपनी सेवाएं दे रही है मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के सर्वांगीण विकास का हर संभव प्रयास किया जाता है पढ़ाई के साथ साथ छात्राओं को खेल कूद आदि प्रतियोगिताओं में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया जाता है मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं अपना कोर्स पूरा करने से पहले ही इनको कॉलेज कैंपस की ओर से प्लेसमेंट दिया जाता है

लेकिन इसके बावजूद भी छात्राएं सरकारी तथा गैर सरकारी क्षेत्र में अच्छे पदों पर अपनी सेवाएं देती आ रही है जो की कॉलेज के लिए एक खुशी की बात है! चयनित  छात्राओं  ने इस सफलता का श्रेय  अपने  माता पिता  तथा अधयापको को दिया। मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने छात्राओं को बधाई दी तथा भविष्य में उनके उज्जवल भविष्य के कामना की इस मौके पर कॉलेज के निर्देश अंकित गुप्ता कॉलेज प्रधानाचार्य शशि शर्मा उप प्रधानाचार्य रघुनंदन सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे कॉलेज स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी !

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news