मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज आफ नर्सिंग सोलन में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया यह दिन व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य की अहमियत का अहसास करवाता है

मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज आफ नर्सिंग सोलन में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया यह दिन व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य की अहमियत का अहसास करवाता है हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन एक खास थीम निर्धारित करता है यह थीम उस समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती को दर्शाती है इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम स्वस्थ शुरुआत आशापूर्ण भविष्य है यह थीम माता और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर केंद्रित है जिसका उद्देश्य प्रेगनेंसी डिलीवरी और पोस्टपार्टम केयर के समय उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की जरूरत पर जोर देना है इस अवसर पर मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा साथ ही भारतीय नर्सिंग परिषद नई दिल्ली  द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबीनार मैं भी सभी छात्रों तथा अध्यापिकाओं ने  हिस्सा लिया। कॉलेज चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों तथा स्टाफ को इस दिवस की बधाई दी तथा सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की ।

Share the news