#मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज सोलन में फेयरवेल पार्टी का किया गया आयोजन*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 नवंबर 2022

 

मुरारी लाल मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज सोलन में वीरवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे कॉलेज चेयरमैन चन्दर प्रकाश गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शरीयत की।  वही गेस्ट ऑफ़ ओनर अंकित गुप्ता तथा कॉलेज निर्देशक निमित गुप्ता अन्य गुप्ता , कृतिका गुप्ता , इवान   गुप्ता ने शिरकत की  मुख्य अतिथि  ने दिप प्रज्वलित कर कार्येक्रम  की शुरुवात करवाई।  कॉलेज प्रधानाचार्य शशि शर्मा तथा उप  प्रधानाचार्य रघुनन्दन सिंह ने  मुख्य अतिथि का  स्वागत किया. फेयरवेल पार्टी में अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम किये गए. जिसमे आकर्षण का केंद्र पहाड़ी नाटी रहा जिसमे सभी विद्यार्थयों में काफी उत्साह दिखाया।

फेयरवेल पार्टी में बीएससी , पोस्ट बेसिक बीएससी , एमएससी तथा जी एन एम वर्ष की छात्रों को विदाई पार्टी दी गयी जिसमे रैंप वाक करके प्रतिभागियों को चुना गया।  जिसमे मिस फेयरवेल बीएससी अमीषा नेगी  , पोस्ट बेसिक बीएससी नैंसी शर्मा  , एमएससी निकिता ठाकुर  तथा जी एन एम  से तान्या शर्मा मिस फेयरवेल बनी.
Share the news