
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*
25 अप्रैल 2023
बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा ने मुल्क और मजहब के आधार पर पैदा हुए भेदभाव को दुनिया के लिए बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि दया और करुणा का भाव हमें जन्म के साथ स्वभाव वश ही मिला है। मगर स्कूल में दाखिला लेने के साथ ही हममें हमारा मुल्क उनका मुल्क, हमारा मजहब उनका मजहब का भेदभाव पैदा होने लगता है। दुनिया में मुसीबतें पैदा करने का यह बड़ा कारण है। दलाईलामा फ्रांस के चार सदस्यीय सीनेट के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह बातचीत कर रहे थे। दलाईलामा ने कहा कि हम सबको मिलकर विचार करना होगा कि किस प्रकार से एक स्वाभाविक रूप से शांतिपूर्ण विश्व का निर्माण कर सकते हैं।
सिर्फ मेरा ही मुल्क या मेरा ही मजहब जैसी संकीर्ण मानसिकता ही आज की तमाम समस्याओं की जड़ है उन्होंने कहा कि सुबह उठने के साथ ही मेरे मन में आठ अरब लोगों की खुशी का विचार आता है। हम सभी को खुश जिंदगी चाहिए। इसके लिए सबको मिलकर प्रयास भी करने होंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*





