मैहतपुर: भटोली के नितिन सहोड़ ने सीए परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

मैहतपुर। जिला ऊना की ग्राम पंचायत भटोली के होनहार युवा नितिन सहोड़ सुपुत्र अनिल सहोड़ ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) की कठिन एवं प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।

नितिन सहोड़ की सफलता पर परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनके पिता अनिल सहोड़ क्षेत्र में एक सम्मानित व्यक्तित्व हैं, जबकि उनके ताया दीपक सहोड़ (लोहे वाले) क्षेत्र के प्रमुख व्यापारियों में गिने जाते हैं। उनकी माता उमा शर्मा एक गृहणी हैं, जिन्होंने सदैव अपने पुत्र को शिक्षा एवं संस्कारों के प्रति प्रेरित किया।

नितिन सहोड़ की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और पारिवारिक सहयोग का परिणाम माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ग्राम पंचायत भटोली सहित समस्त क्षेत्रवासियों ने नितिन सहोड़ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share the news