मोदी मैजिक में बिंदल बने हीरो

ख़बर अभी अभी शिमला ब्यूरो

05 जून  2024

शिमला लोक सभा  सीट पर मोदी मैजिक के बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपना करिश्मा दिखाया है। पिछले विस चुनाव में वे खुद हारे थे, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में अपने विस चुनाव क्षेत्र से बड़ी बढ़त दिलाने में कामयाब हुए हैं। इस लोस चुनाव में नाहन विस क्षेत्र से बीजेपी ने 7,941 मतों की बढ़त ली। यह बढ़त इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि डॉ. राजीव बिंदल प्रदेश बीजेपी की कमान संभाले हुए हैं। वे प्रदेश में हर जगह मौजूद रहे, लेकिन सिरमौर और सोलन उनके नए और पुराने कार्यक्षेत्र होने की वजह से उनके लिए अलग सियासी महत्व वाले हो जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ सिरमौर जिला में बढ़त दिलाई बल्कि पुराने कार्य क्षेत्र सोलन की पांचों सीटों पर भी बीजेपी का परचम लहराया। इस दफा सोलन सिरमौर की सभी 10 सीटों पर बीजेपी बढ़त लेने में कामयाब रही। सियासी माहिर इसे डॉ. बिंदल की बेहतरीन मैनेजमेंट से कनेक्ट कर रहे हैं। इसमें सोलन जिला की कसौली विस सीट भी है। जहां से सीटिंग एमएलए विनोद सुल्तानपुरी कैंडिडेट थे। बावजूद इसके उस सीट पर भी बढ़त ले ली।

■ सोलन-सिरमौर जिला में बीजेपी ने ली 82 हजार से ज्यादा की बढ़त

ये रही सिरमौर की स्थिति

जिला के पच्छाद से बीजेपी ने 452 मतों की बढ़त ली, जबकि रेणुकाजी से 4485 मतों से लीड मिली। इसके अलावा शिलाई से 2317 मतों से, पांवटा साहिब से 15,313 व नाहन से 7941 मतों से बढ़त बनाई। लिहाजा बीजेपी ने सिरमौर जिला में 30,508 मतों की बढ़त ली है।

 

Share the news