
कुल्लू: अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति, हिमाचल प्रदेश के प्रांत अध्यक्ष डॉ. सूरत ठाकुर की देखरेख में मोहल स्थित नेचर पार्क में समिति की कुल्लू इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से निरत सिंह ठाकुर को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष निरत सिंह ठाकुर ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हेम राज ठाकुर और सुभाष शर्मा को उपाध्यक्ष, राम प्रशाद ठाकुर को महासचिव, धर्मेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह को संगठन सचिव, कुबेर सिंह को सह सचिव, विजय सिंह को लेखक प्रमुख, देवेंद्र गौड़ को विद्वत प्रमुख, नोविंदर सिंह को प्रचार प्रमुख तथा दिशा गुलेरिया को महिला संयोजक नियुक्त किया।
इसके अलावा कार्यकारिणी में भागे राम राणा, नरेंद्र पाल, वीर विक्रम, रामनाथ और खेमदास महंत को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। यह कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों के लिए चुनी गई है।
इस अवसर पर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हीरा लाल ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट: सुशांत शर्मा





