मौसम की मार से व्यापारियों का करोड़ों का माल डंप, 80 प्रतिशत लुढ़का कारोबार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 जून 2023

हिमाचल प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज से व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। लू के साथ गर्मी बरसाने वाले जून में नवंबर की ठंड का एहसास लोगों को जरूर राहत दे रहा है, लेकिन व्यापारी वर्ग में मंदी के पारे को बढ़ा दिया है। गर्मी के लिहाज से बाजार में बिक्री के लिए आया माल बड़े स्तर पर गोदाम डंप हो गया है।

गर्मी के परिधानों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर लोगों की आमद बेहद कम रह गई है। सबसे बड़ी मार एसी, कूलर, पंखे, फ्रिज आदि की बिक्री पर पड़ी है। इलेक्ट्रानिक के दुकानदारों से लेकर होल सेल करने वाले डीलर भी स्टॉक को लेकर मंदी के आंसू रो रहे हैं। मंदी का यह हाल जिला ऊना नहीं बल्कि, प्रदेश भर में है। प्रदेश में करीब पांच लाख व्यापारियों का कारोबार 80 प्रतिशत तक लुढ़ककर 20 प्रतिशत तक आ पहुंचा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news